फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ घरों में पानी सप्लाई की योजना फ्लॉप

Mon, 26 May 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई वर्षों से पेयजल किल्लत झेल रहे जगाधरी के पटरी मोहल्ले, भगतपुरा, कल्याण नगर, सरगोदा कॉलोनी स्थित 500 घराें तक पेयजल आपूर्ति की योजना फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन


लंबे समय से अधर में लटके ट्यूबवेल के लिए निवासियों द्वारा सुझाई गई जमीन पर पहले विभाग ने 300 फुट बोरिंग कर डाली और बाद में उसमें से पानी न निकलने पर ठेकेदार लोगों से दूसरी जगह जमीन दिखाने की बात कहकर कन्नी काट गया। अब फिर से क्षेत्र में गर्मी में पेयजल संकट गहराने की नौबत बन गई है, जबकि ट्यूबवेल के लिए बोरिंग शुरू होने पर लोगों को पेयजल किल्लत दूर होने पर आस थी।

बता दें कि जगाधरी के पटरी मोहल्ला, गतपुरा, कल्याण नगर, सरगोदा कॉलोनी के करीब 500 घरों में इंद्रा कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल के जरिए कई वर्षों से पानी की सप्लाई दी जा रही थी। लेकिन पानी का प्रेशर कम होने की वजह से उक्त कॉलोनियों में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


चार लाख रुपये से लगना था ट्यूबवेल
पटरी मोहल्ला के लोगाें द्वारा सुझाई गई जमीन पर जलापूर्ति एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब चार लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई गई। इसको लेकर बीती 18 मई को बोरिंग का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन करीब 300 फुट बोरिंग के बाद भी जब उसमें से पानी नहीं निकल सका, तो संबंधित ठेकेदार लोगों से दूसरी जगह जमीन दिखाने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें