फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का ज्ञान कॅरिअर में सहायक : नागरा

Tue, 10 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अंग्रेजी भाषा वैश्विक होने के अलावा दुनिया भर में संचार का महत्वपूर्ण माध्यम है। विभिन्न संस्कृतियों को समझने के लिए विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। अंग्रेजी का ज्ञान विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, वैश्विक मीडिया और पेशेवर संचार के अवसरों तक पहुंचने में मदद करता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक रवि नागरा ने समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को यह सलाह दी।
गणित शिक्षक चरण सिंह ने विद्यार्थियों के बीच गणित विषय के महत्व की चर्चा की। बाल शिविर विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने कहा इस शिविर के माध्यम से बच्चों को अनेकों प्रकार के विषयों की जानकारी मिली। बीआरसी अजमेर सिंह ने कहा कि अनेकों विषयों के विशेषज्ञों ने शिविर में पहुंच कर बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। सात दिनों से चल रहा समर कैंप सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप के अंतिम दिवस बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वरिष्ठ प्राध्यापक रामकरण ने बच्चों से समर कैंप में सीखी गई बातों को जीवन में उतारने को कहा गया। उन्होंने कहा कि समर कैंप में आयोजित की गई गतिविधियों से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाने की मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने शिविर सफल संचालन के लिए शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें