फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देरी से चढ़ा गर्मी का पारा, कूलर-एसी का कारोबार रहा ठंडा

Tue, 10 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस बार गर्मी में समय-समय पर बारिश होने व तेज हवा से मौसम ठंडा रहा। ठंडे मौसम की वजह से जिले में कूलर की बिक्री 60 प्रतिशत तो एसी की बिक्री पिछले साल से 30 प्रतिशत कम हुई है। इससे इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबार से जुड़े दुकानदार इस बार नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं।
गर्मी ज्यादा होगी इसलिए दुकानदारों ने फरवरी, मार्च में ही लाखों रुपये का सामान एडवांस में ही स्टॉक कर लिया था। हालांकि चार दिनों से गर्मी में जिस तरह से बढ़ोतरी हुई है उससे दुकानदारों की चिंता थोड़ी कम जरूर हुई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही शोरूम व दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग कूलर व एसी खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष बहुत ज्यादा गर्मी हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में एसी व कूलर की बिक्री हुई थी। उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी दुकानदारों ने एडवांस में इनका स्टॉक जमा कर लिया था। जिसके लिए उन्होंने लाखों रुपये इनवेस्ट किए थे। परंतु इस बार मौसम ऐसा ठंडा हुआ कि दुकानदारों के पसीने छूट गए। मौसम ठंडा होने की वजह से लोगों ने कूलर व एसी बहुत कम ही खरीदे। लोगों को यह लगने लगा था कि गर्मी का आधा समय तो बीत चुका है ऐसे में इनकी खरीद पर पैसा क्यों लगाएं।
अब काम में तेजी आने की उम्मीद : प्रवीण
ताज इंडिया ससौली के संचालक प्रवीण सैनी ने बताया कि इस बार गर्मी में तापमान सामान्य रहा। ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी। इसका असर उनके कारोबार पर पड़ा है। कई दिन तो ऐसे बीते जिनमें इस कारोबार से जुड़े लोगों की दुकानों पर एक भी ग्राहक नहीं आया। जिससे लगने लगा था कि सामान नहीं बिकने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। परंतु अब चार-पांच दिन से ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोग कूलर की डिमांड ज्यादा रहे हैं। इस बार नए डिजाइन के जो कूलर आए हैं वह ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बार-बार ठीक न करानी पड़े इसलिए कंपनियों ने कूलर की मोटर वाटर प्रूफ बनानी शुरू कर दी है। इससे मोटर के अंदर पानी नहीं जाता और कूलर कई सालों तक चलता है।
विज्ञापन

गर्मी के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ी : योगेश
गेरा विजन प्यारा चौक के संचालक योगेश गेरा का कहना है कि पिछले दिनों गर्मी कम होने का असर कारोबार पर पड़ता है। कूलर की डिमांड सबसे कम रही। जितने एसी उन्होंने पिछले साल बेचे थे, लगभग इस बार भी उतने ही बिके हैं। एसी की बिक्री पर थोड़ा बहुत असर पड़ा है। अब गर्मी बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें