यमुनानगर। मां मीना व भाई राहुल की हत्या के बाद काजल उर्फ नवाब ने अलमारी में रखी ज्वेलरी और मां व भाई के आईडी कार्ड सहित अन्य कागज निकाल लिए थे। जिन्हें अपनी एक्टिवा की डिग्गी में छुपा दिया था। पुलिस ने जब काजल को रिमांड पर लिया तो उसने घर में पोर्च में खड़ी अपनी एक्टिवा की डिग्गी खोलकर दिखाई। जिसमें एक पीले रंग का कपड़ा बरामद हुआ था जिसके अंदर सोने के आभूषण रखे हुए थे। इसके साथ मृतक मीना का आधार, पैन कार्ड व वोटर कार्ड इत्यादि चीजें बरामद हुईं
उधर मीना और राहुल की जिस चीज से हत्या की गई थी। पुलिस ने उसे भी बरामद किया। इसके लिए पुलिस ने वारदात में शामिल काजल के ममेरे भाई कृष को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड लिया। इस दौरान कृष वारदात में इस्तेमाल की गई चीजों की निशानदेही कराने के लिए पुलिस को अपने घर विश्वकर्मा मोहल्ला में ले गया। यहां घर की रसोई में उसने स्लैब के नीचे रखे कपड़ों के नीचे से एक लिफाफा निकाला। जिसमें वारदात में प्रयोग किया गया चाकू पड़ा था। इसी तरह आरोपी से वारदात में प्रयोग किए गए स्टील पाइप को भी बरामद किया जिसकी लंबाई करीब साढ़े इंच व मोटाई तीन इंच थी।