फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की ताकत और बुजुर्गों के अनुभव से बढ़ेगा आंदोलन

विज्ञापन
kisan protest - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर/बिलासपुर। रणजीतपुर स्थित अनाजमंडी में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत हुई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा आंदोलन है, जिसमें किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। 95 दिनों से चल रहे आंदोलन में कई किसानों ने कुर्बानी दी है। उन्होंने किसानों की इस लड़ाई में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी युवा है। ऐसे में युवाओं की एकजुटता और ताकत तथा बुजुर्गों के अनुभव से किसान आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होगा और सरकार की ओर से एमएसपी के लिए कानून नहीं बनाया जाएगा, तब तक यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को जितना ही कमजोर करने और तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, उतना ही मजबूत होता जाएगा। इससे पहले पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल को याद करते हुए उन्होंने संबोधन की शुरुआत की। इस दौरान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान और भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के बेटे हर्षपाल सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें