यमुनानगर। गांव कांजनु के नजदीक 2 दिन पहले ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार युवक की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के गांव मालाहेडी निवासी विपिन ने रादौर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 36 वर्षीय ओपिन 27 फरवरी को बाइक पर किसी काम से आया था। जब वह कांजनु के नजदीक सैनी डीलक्स ढाबे के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर में उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।