फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुजफ्फरनगर से अगवा किशोरी बरामद

Tue, 16 Sep 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर की किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक यमुनानगर ले आया और यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। शनिवार शाम जीआरपी टीम गश्त कर रही थी। टीम ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम गौतम और जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र स्थित दद्देडू कला का रहने वाला बताया। किशोरी ने भी अपनी पहचान बताई। जीआरपी ने परिवार का नंबर लेकर संपर्क किया तो पता चला कि किशोरी को अगवा कर ले जाने का केस थाना चरथावल में दर्ज है। सूचना थाना चरथावल के जांच अधिकारी अरुण कुमार बंसल यहां पहुंचे और दोनों को साथ लेकर लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें