फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज न मिलने पर घर से निकाला

Mon, 26 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। गांव मारवां खुर्द निवासी पूजा ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व अन्य ससुरालियों के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में संदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा। बाद में ससुराल वाले दहेज के लिए ताने देने लगे। इस बारे में मायके वालों को बताया। दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई। इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। एक दिन पति व ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी का आरोपी नामजद

यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 55 वर्षीय महिला के साथ सचिन नाम के युवक ने छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी सचिन ने शराब के नशे में उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें