फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज में 40 लाख रुपये न लाने पर घर से निकाला

Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहेज में 40 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता के परिजनों पर मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वारंगल के एक युवक से तय हुई थी। शादी तय होने से पहले ससुरालियों ने बताया था कि युवक का बड़ा कारोबार है। जिसके बाद मई 2023 में उसका विवाह हुआ था। विवाह में पिता ने काफी खर्च किए थे। जिसमें 102 तोले सोने, 12 किग्रा चांदी के बर्तन और अन्य सामान दिया था। विवाह के बाद भी काफी खर्च किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि विवाह में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद भी समय समय पर ससुरालियों को महंगे महंगे गिफ्ट दिए गए। इसी बीच ससुरालियों की मांग बढ़ती गई। अब वह 40 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास ससुर और अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें