फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुरानी के साथ नई खेल नर्सरियां शुरू करने का मौका

Sun, 02 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में पुरानी के साथ नई खेल नर्सरियां शुरू करने का अवसर मिलने वाला है। चूंकि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से अप्रैल में नर्सरियां शुरू करने के लिए मार्च में आवेदन लिए जा सकते हैं। इसका शेड्यूल जल्द जारी होने की संभावना है।
इससे जिले के निजी व सरकारी संस्थानों में खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ सकती है। 2024-25 के सत्र में नए सिरे से खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए खेल विभाग ने मार्च में निजी व सरकारी संस्थानों से आवेदन मांगे थे। जिले से 52 संस्थानों ने इसके लिए आवेदन किया था। हालांकि ये नर्सरियां अप्रैल में शुरू होनी थी। आवेदन प्रक्रिया के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होने और आचार संहिता लगने से अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न होने के बाद निदेशालय ने जिले में 33 खेल नर्सरियों को शुरू करने की मंजूरी दी थी। यह 33 नर्सरियां 11 खेलों की थी, जो जून में शुरू हुई थीं। ये सभी 33 खेल नर्सरियां परीक्षाओं के चलते फरवरी-मार्च के लिए बंद हैं। इनमें काफी खेल नर्सरियां अप्रैल में दोबारा नए सत्र में शुरू हो सकती हैं। साथ ही नई खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए भी मार्च में आवेदन प्रक्रिया होने के संकेत मिल रहे हैं। यह नर्सरियां भी अप्रैल में शुरू हो सकें। इस तरह अगले माह खेल नर्सरियां बढ़ने की संभावना है, जो खिलाड़ियों को बड़ी सौगात है।
जून में खुली थी यह 33 खेल नर्सरियां
कुश्ती : अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा अजीजपुर बिलासपुर व ग्राम पंचायत बरसान रादौर, ठाकर बिसा सिंह रेस्लिंग क्लब यमुनानगर में लड़के-लड़कियों दोनों व एसजीएन गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल यमुनानगर में लड़कियों की, हरिओम शिव ओम पब्लिक स्कूल रादौर व श्री सत्य साईं जागृति विद्या मंदिर दड़वा जगाधरी, श्रीमद दयानंद उपदेशक महाविद्यालय शादीपुर में लड़कों की।
एथलेटिक्स : गुरु नानक पब्लिक स्कूल छछरौली, ब्राइट फ्यूचर अकादमी रादौर, राजीव गांधी खेल परिसर छछरौली, आरजीजीकेपी कोटरा खास बिलासपुर, नगरपालिका खेल स्टेडियम साढौरा में लड़के-लड़कियों दोनों और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी में सिर्फ लड़कों की।
फुटबॉल: जिला फुटबॉल एसोसिएशन यमुनानगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजकीय माध्यमिक स्कूल झंडा साढौरा में लड़कों और राजकीय माध्यमिक स्कूल किशनपुरा दामला में लड़कियों की।
वॉलीबॉल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्यालबा सरस्वतीनगर, आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलाकौर सरस्वतीनगर व दशमेश वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिलासपुर में लड़के-लड़कियों दोनों और सोलजर प्रीपरेशन अकादमी साढौरा में लड़कों की।
बास्केटबॉल: राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल यमुनानगर में लड़के-लड़कियों दोनों और डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी व हिंदू एएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साढौरा में लड़कों की।
विज्ञापन

हॉकी: मुकंद लाल पब्लिक स्कूल यमुनानगर में लड़कियों व सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी व खारवन पंचायत छछरौली में लड़कों की।
शूटिंग: सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी में लड़कियों और शरद त्यागी स्पोर्ट्स क्लब यमुनानगर में लड़के-लड़कियों दोनों की।
नेटबॉल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलाकौर सरस्वतीनगर में लड़कियों की।
बॉक्सिंग: राजकीय उच्च स्कूल फतेहपुर जगाधरी में लड़कियों की।
तलवारबाजी: गीता विद्या मंदिर स्कूल फर्कपुर में लड़के-लड़कियों की।
स्विमिंग: दिल्ली पब्लिक स्कूल में लड़कों की।
नई खेल नर्सरियां अप्रैल में शुरू होनी है। इसके लिए मार्च में आवेदन मांगे जा सकते हैं। इसका शेड्यूल जारी होना है। नई के साथ जो पुरानी नर्सरियां नियमों पर सही हैं, वो भी दोबारा शुरू हो सकती है। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें