फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन तलाक कहकर घर से निकाला, पति समेत चार नामजद

Wed, 10 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



साढौरा (यमुनानगर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि पति ने दहेज में बुलेट न मिलने मारपीट भी की। पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ केस कर दर्ज शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च 2020 को उसका निकाह लाहड़पुर निवासी सदाल के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में बुलेट न लाने पर प्रताड़ित करने लगे। इसी बात को लेकर आरोपी उससे अक्सर मारपीट करते थे। उसका पति शराब व अन्य नशे करता है।
विज्ञापन

इसके अलावा उसका ससुर, सास व देवर भी उसे प्रताड़ित करता है। जिसके बारे में उसने अपने मायके वालों को बताया। मामले को लेकर पंचायत हुई। जिसमें उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दोबारा उसे प्रताड़ित न करने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने कुछ दिन बाद फिर से उससे मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने उसे तीन बार तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के पति, ससुर, सास व देवर पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें