फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आयुर्वेदिक औषधियों से बनी खीर की वितरित

Fri, 18 Oct 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प द्वारा बिलासपुर आश्रम में शरद पूर्णिमा पावन पर्व के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और आध्यात्मिक लाभ प्रदान किया। इस वर्ष भी यह महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया।
गुरु स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्राचीन भारतीय आयुर्वेद के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना और शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना था। आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार की गई विशेष खीर का वितरण इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा। आयुर्वेद के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की किरणों में औषधीय गुण होते हैं।
विज्ञापन

इस दिन चांदनी में रखी गई औषधीय खीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। इस खीर में मौजूद आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां श्वास संबंधी रोगों, दमा और खांसी जैसे रोगों में लाभकारी होती हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने औषधीय खीर का सेवन किया और इसके लाभों का अनुभव किया।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को परामर्श दिया। भजन, कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। महोत्सव में आए लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें आयुर्वेद के बारे में अधिक जानकारी मिली और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें