रादौर। खजूरी गांव का युवक तीन दिन से लापता है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। नौ अक्टूबर को शाम पांच बजे उनका बेटा रितिक उर्फ मोंटी घर से कहीं चला गया और इसके बाद घर वापस नहीं आया। तलाश करने पर बेटे का सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। संवाद