यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने कलानौर बॉर्डर पर युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उससे चोरी की एक और बाइक बरामद हुई। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बाइक सवार आरोपी गांव ससौली माजरी निवासी अभिषेक उर्फ रुला कलानौर बॉर्डर से पकड़ा गया। जांच में उसकी बाइक चोरी की पाई गई। यह बाइक 19 सितंबर को रेलवे स्टेशन के पास राजू ढाबे के सामने से चोरी की गई थी। उसकी निशानदेही पर नौ सितंबर को जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी में घर के सामने से चुराई गई बाइक बरामद की गई। अभिषेक पर पहले भी चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद