फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंगल में काटे खैर के पेड़, छह नामजद

Sun, 02 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मेहरनीवाला जंगल से बरामद बाइक। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के मेहरनीवाला जंगल में खैर के पेड़ काट दिए गए। वन्य प्राणी विभाग की टीम को पेड़ों के कटे टुकड़ों के साथ पास में एक बाइक बरामद हुई। मामले की जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत नामजद कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में वन्यजीव निरीक्षक लीलूराम ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात वन्य प्राणी रक्षक प्रदीप मेहरनीवाला जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पेड़ काटे जाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर देखा कि कुछ लोग खैर के पेड़ काट रहे थे। यह लोग प्रदीप को आते देख अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर पेड़ से काटी लकड़ी के टुकड़े व बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में प्रदीप ने सूचना दी तो विभाग के कर्मचारी पहुंचे। मौके से खैर की लकड़ी के चार क्विंटल वजन के 11 टुकड़े बरामद हुए। इनके साथ मिली बाइक को वन्य प्राणी विभाग के कलेसर स्थित कार्यालय में रखवाया गया। जांच करने पर पाया कि पेड़ काटने वालों में ताहरपुर कलां निवासी दीन मोहम्मद, शराफत, इसरार, रमजान व डारपुर निवासी दिलशाद शामिल थे। इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मेहरनीवाला जंगल से बरामद बाइक। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें