फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक पर रॉड व सुएं से किया जानलेवा हमला

Sun, 02 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर में जीएनजी कॉलेज के पास गांव दौलतपुर के साहिल पर पांच-छह युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना 30 अक्टूबर की दोपहर की है, जब यहां साहिल गांव से बाइक पर जूते लेने आया था। इसी दौरान धाक लगाकर बैठे युवकों ने साहिल को घेरकर रॉड व सुएं मारकर घायल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने साहिल के बयान पर दो युवकों को नामजद करते हुए अन्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
गांव दौलतपुर निवासी साहिल ने बताया कि वह मंडौली लक्कड़ मंडी में आढ़ती के पास काम करता है। 30 अक्टूबर को यमुनानगर में जूते खरीदने आया था। इस दौरान दोपहर में जब वह जीएनजी कॉलेज के पीछे सड़क से निकल रहा था। तभी वहां बिलाल, हरहान ने तीन-चार अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया।
विज्ञापन

इन लोगों ने मिलकर उस पर रॉड से वार कर एक टांग व बाजू तोड़ दी। साथ ही बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर कई वार किए। बाद में आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो बिलाल, हरहान व उनके साथी मौके से भाग गए। साहिल के अनुसार बिलाल व हरहान का उसके एक अन्य दोस्त से झगड़ा था।
विज्ञापन

इस रंजिश में उन्होंने योजना बनाकर उस पर हमला किया। इसमें बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर 30 से 35 वार किए। बाद में अधमरा कर भाग गए। जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें