छछरौली। वन्य विभाग की टीम को छछरौली रेंज की बनसंतूर बीट में मेहरनीवाला वन क्षेत्र से 14 खैर पेड़ के टुकड़े, बाइक व आरापत्ती बरामद हुए। वन राजिक अधिकारी दिनेश पुनिया की शिकायत पर थाना छछरौली पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। वन विभाग से बनसंतूर बीट प्रभारी मिंटू ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें जंगल से लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तीन लोग जंगल से खैर पेड़ काटते दिखे। उन्होंने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, पर तीनों भाग गए। इनमें दो की पहचान जाटावाला निवासी सरवेज व मुबारिक के रूप में की। एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। मौके से 14 खैर पेड़ के टुकड़े, बाइक व आरापत्ती कब्जे में लिए गए और शिकायत पुलिस को दी गई। थाना छछरौली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।