यमुनानगर। साढौरा-कालाअंब रोड पर गांव असगरपुर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने दूसरे बाइक चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दूसरे बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने भाई नेक मोहम्मद के बयान पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव पम्मूवाला के नेक मोहम्मद ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनके भाई गफूर बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान साढौरा-कालाअंब रोड पर गांव असगरपुर समीप अज्ञात बाइक सवार ने गफूर की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गफूर अपनी बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। संवाद
-