फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आए अपराधियों पर रखेें नजर : एसपी

Sun, 15 Dec 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसपी राजीव देसवाल ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। जो अपराधी जेल से छुटकर आए हैं। उन पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही अंतरराज्यीय बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाई जाए। सर्दी के मौसम में रात के समय होने वाली चोरी की घटनाओं को देखते हुए रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाए।
शनिवार को एसपी राजीव देसवाल ने लघु सचिवालय के पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की। उन्होंने कहा कि थाना में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करे। झूठी शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। थाने में आने वाली प्रत्येक शिकायत पर थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी के द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का समयावधि में निपटारा करें सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है। जिस पर विशेष नजर रखी जा रही है। साइबर अपराध की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। ठगी की रकम बरामद की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कबूतरबाजी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस तरह के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ करवाई की जाए। जिले में महिलाओं की सुरक्षा, अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीओ, बेल जंपर को अधिक से अधिक काबू किया जाए। फुट पेट्रोलिंग के साथ ही सभी मुख्य मार्गों, चोराहों, हाइवें व इंटर स्टेट नाकों पर संदिग्ध वाहनों, लोगों की चेकिंग की जाए।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ साथ पेंडिंग घटनाओं का भी खुलासा किया जाए। जिससे अधिक से अधिक अपराधियों को जेल भेजा जा सके। एसएचओ ट्रैफिक को निर्देश दिए कि वह ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा न होने दे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले,ओवर स्पीड,बिना नंबर प्लेट तथा बुलेट वाहनों से पटाखे बजाने वालो वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त व प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें