फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की दिनचर्या पर रखें नजर : डीएसपी

Fri, 27 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने थाना छप्पर, साढौरा, व्यासपुर क्षेत्र में मुनियादी करवा कर भोले वाले गलत रास्तों पर न चलने बारे व नशे के दुष्प्रभाव से बचाव बारे जागरूक किया। इसी कड़ी में वीरवार को डीएसपी राजेश कुमार ने थाना छप्पर के प्रांगण में थाना क्षेत्र के सरपंचों व मौजिज व्यक्तियों की बैठक ली गई। उन्होंने लोगों को समझाया गया कि वह सभी अपने बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखे।

उन्होंने कहा कि कुछ बड़े बदमाश विदेश में बैठकर यहां के भोले भाले युवकों को लालच देकर कोई भी वारदात करवा देते हैं। वह खुद तो विदेशों में बैठे हैं, लेकिन जो युवक यहां वारदातों में शामिल होते हैं वह फंस जाते हैं और फिर जेलों में सड़ते रहते हैं। थाना छप्पर के गांव गंदापुरा निवासी बादल हीर विदेश से भोले भाले युवकों को बहका कर अपराध की दुनिया में उतारता है। असामाजिक के तत्वों के बहकावे में आकर अपना जीवन बर्बाद न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिला यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व अन्य शहरों में घटित जघन्य अपराधों में यमुनानगर के कुछ युवक शामिल है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत नशे के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। जिस अभियान के तहत जिला पुलिस की सभी थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस टीमें आमजन को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

नशा एक समस्या है, जिसके समाधान के लिए समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है। नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता तो तुरंत पुलिस को डायल 112 पर सूचना देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें