यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के कैत मंडी में देर शाम फायर हो गया। हालांकि फायर किसने किया, ये किसी ने नहीं देखा, लेकिन लोगों ने गोली चलने की आवाज जरूर सुनी थी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से बातचीत की। पुलिस को कोई खोल तक नहीं मिला। यहां तक खुफिया तंत्र को भी कैत मंडी हवाई फायर होने की सूचना मिली थी। वे भी इसे कंफर्म करने के लिए रात तक लगे रहे। रात साढ़े 10 बजे तक पुलिस फायर हुआ या नहीं इसे वेरिफाई करने में जुटी रही। एसएचओ कृष्ण कुमार का कहना है गोली का खोल तक नहीं मिला है। हम गोली चलने की पुष्टि में लगे हैं। संवाद