फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कशिश ने 23 साल की उम्र में पास की सिविल सेवा की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले की बेटी कशिश कालड़ा ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर अभिभावकों के साथ जिले का नाम रोशन किया है। कशिश ने परीक्षा में 111वीं रैंक प्राप्त किया। कशिश की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी व जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

मंगलवार को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। कशिश कालड़ा के पिता गुलशन कालड़ा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा पंचकूला में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह यमुनानगर में जिला दमकल अधिकारी रह चुके हैं। बेटी कशिश की सफलता से पिता गुलशन कालड़ा व मां कविता कालड़ा बेहद उत्साहित हैं।
उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शहर के सेक्टर-17 में रहने वाली कशिश कालड़ा ने मात्र साढ़े 23 साल की आयु में यह परीक्षा पास की है। 22 सितंबर 2001 को जन्मी कशिश ने यह सफलता दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। कशिश का सिविल सेवा परीक्षा में 111वीं रैंक है।
विज्ञापन

बेटी की सफलता से प्रफुल्लित पिता गुलशन कालड़ा व मां कविता कालड़ा ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। कशिश माता-पिता की इकलौती संतान हैं। गुलशन कालड़ा ने बताया कि कशिश की प्राथमिक पढ़ाई जगाधरी शहर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। यहां कशिश ने 10वीं उतीर्ण की और उसके बाद दिल्ली चली गई।
इसके बाद 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। 12वीं के बाद दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन में राजनीति विज्ञान ऑनर्स की पढ़ाई की। कशिश पढ़ाई में बचपन से ही होशियार है और आईएएस अधिकारी बनने का सपना उसने देखा था।
वह लक्ष्य केंद्रित कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थी। उसने अपनी सफलता से उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
यदि उन्हें सही दिशा, मार्गदर्शन व सहयोग दिया जाए, वह हर मुकाम प्राप्त कर सकती हैं। कशिश की सफलता से परिवार के साथ रिश्तेदारों, दोस्तों व सहपाठियों में बहुत खुशी है।त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें