फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलॉज मेकिंग में कशिश, पीपीटी में गुरप्रीत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के होम साइंस एसोसिएशन, महिला शिक्षा विंग और जेंडर विंग के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लड़कियों के लिए सुरक्षा उपाय, महिलाओं के अधिकार, आत्मरक्षा का महत्व, घर और स्कूल में यौन शोषण विषयों पर ऑनलाइन कोलॉज मेकिंग और पीपीटी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रभजोत कौर ने बताया कि कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी होम साइंस की कशिश प्रथम, एसएससी एचडी द्वितीय वर्ष की दिव्या नरवाल द्वितीय, बीएससी होम साइंस तृतीय वर्ष की वर्षा सैनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की एकता सैनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पीपीटी में एमएससी एचडी द्वितीय वर्ष की गुरप्रीत कौर और एमएससी सिटी द्वितीय वर्ष की मनींदर कौर ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की अमनदीप और उर्वशी मेहता ने दूसरा, एमएससी एचडी द्वितीय वर्ष की रीटा देवी और प्रिंस कुमारी ने तृतीय हासिल किया। बीएबीएड की ज्योति ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. कौर ने बताया कि कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे मे जागरूक करना था। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हरजीत कौर, डॉ. निरूपमा सैनी, डॉ. वंदना सिंह, संदीप रीन, नेहा रंगा, नमिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें