फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण में करनाल अव्वल, जींद सबसे पीछे

Mon, 13 Apr 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राम सारस्वत
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान को एक माह पूरा हो चुका है। जिलों के प्रदर्शन में भारी असमानता सामने आई है। जहां कुछ जिलों ने बेहतर काम करते हुए 500 से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं कुछ जिलों में महज 25-30 बालिकाओं का ही टीकाकरण हो सका है। सबसे मजबूत करनाल की स्थिति है। सबसे कमजोर जिला जींद है।

राज्यभर में 28 फरवरी से चलाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान के आंकड़े कई अहम संकेत दे रहे हैं। प्रदेश में अब तक कुल 6,507 किशोरियों (14 से 15 वर्ष) को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


करनाल ने इस अभियान में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1,612 किशोरियों को टीका लगाया है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। दूसरे स्थान पर फरीदाबाद रहा, जहां 633 किशोरियों को टीका लगाया गया। वहीं कैथल (480), कुरुक्षेत्र (444), महेंद्रगढ़ (406) और रेवाड़ी (400) जैसे जिलों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष जिलों में अपनी जगह बनाई है।

इसके विपरीत जींद में केवल 26 किशोरियों को ही टीका लगाया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है। झज्जर (51), रोहतक (67), पलवल (98) और चरखी दादरी (105) जैसे जिलों का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं माना जा रहा।

सत्र हुए सफल, लेकिन लक्ष्य दूर

हालांकि अधिकांश जिलों में सत्र आयोजन का प्रतिशत 100 के करीब रहा लेकिन इसका लाभ टीकाकरण संख्या में पूरी तरह नहीं दिख पाया। यह स्पष्ट संकेत है कि सत्र तो लगाए जा रहे हैं लेकिन लोगों की भागीदारी सीमित है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे जागरूकता की कमी और भ्रांतियां बड़ी वजह हैं।
विज्ञापन


जिला अव्वल आया है। लेकिन अभी भी और तेजी से अभियान चलाया जाना है। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद भी हमसे काफी पीछे है। इस माह और तेजी से अभियान को चलाया जाएगा। - डॉ. पूनम चौधरी, सिविल सर्जन, करनाल।
जिलावार टीकाकरण स्थिति

क्रमांक
जिला
टीकाकरण (संख्या)

1
अंबाला
158

2
भिवानी
234

3
चरखी दादरी
105

4
फरीदाबाद
633

5
फतेहाबाद
135

6 गुरुग्राम 366

7
हिसार
142

8
झज्जर
51

9
जींद
26

10
कैथल
480

11
करनाल
1,612

12
कुरुक्षेत्र
444

13
महेंद्रगढ़
406

14
नूंह
128

15
पलवल
98

16
पंचकूला
210

17
पानीपत
134

18 रेवाड़ी 400

19
रोहतक
67

20
सिरसा
164

21
सोनीपत
163

22
यमुनानगर
351


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें