फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दस साल से तैयार कर रहे कराटे के खिलाड़ी

Tue, 06 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 विकास बाम​णिया। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर निवासी कोच विकास बामणिया एक तरफ जहां, युवाओं को कराटे के गुर सिखाकर आत्मरक्षा के लिए निपुण बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कराटे के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी तैयार कर रहे हैं। विकास बामणिया से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका चुके हैं। ब्लैक बेल्ट विकास भी कराटे में कई पदक जीत चुके हैं।

यूथ कराटे एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं बामणिया अकादमी के संचालक विकास बामणिया अब तक राष्ट्रीय स्तर के दो दर्जन खिलाड़ी तैयार कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों, प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। वहीं, उनकी बेटियों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए विद्यालयों व कॉलेजों में निशुल्क प्रशिक्षण भी देते हैं।
विज्ञापन

करीब दस साल से वे जिले के खिलाड़ियों को कराटे में दक्ष बनाने में जुटे हैं। शहर के त्यागी गार्डन की गोल्डनपुरी कॉलोनी निकासी विकास बामणिया स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमका चुके हैं। खिलाड़ी रहते हुए विकास ने यूएसए की डीएएन चैंपियनशिप में मार्शलऑर्ट में ब्लैक बेल्ट प्राप्त की है।
इसके अलावा कराटे और ताइक्वांडो में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। खेलने के बाद उन्होंने दूसरों को सिखाने की ठानी। इसके बाद उन्होंने 2016 में उन्होंने अकादमी शुरुआत की। इसके बाद अकादमी से एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक


विकास बामणिया ने बताया कि उनकी अकादमी की धनिष्ठा देवगन 2018 में कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में भारतीय कराटे संघ की ओर से करवाई गई चौथी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वहीं, इसी प्रतियोगिता में अकादमी की मेघा शर्मा ने रजत पदक जीता था। इसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किए पदक
वर्ष 2024 में कुरुक्षेत्र करवाई गई 23वीं आईएसकेएफ नेशनल चैंपियनशिप में संजू ने दो इंवेंट में और स्वास्ति राणा ने एक इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, स्वास्ति राणा ने 2023 में नई दिल्ली में आठवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा धनिष्ठा देवगन, प्रज्ञा, मेघा, गौरांशी, अनुष्का, अनुकृति, सार्थक, भूपिंद्र, पूर्वा, प्रयाग, लक्षिता, नितिका, संजू, श्रुति, योगेश अविनाश ने विभिन्न राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। वहीं, खिलाड़ी हन्नी, रूही, कश्वि, कशिश, आदित्य बंसल, शब्द, आराध्या, त्रिशा राठी, रजत बक्शी, कृष्णा राज्यस्तर पर पदक जीत चुके हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें