यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में 29 से 30 अगस्त तक 18वीं जिला कराटे चैंपियनशिप करवाई गई। प्रतियोगिता में नेशनल हेरिटेज पब्लिक स्कूल अंसल टाउन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक हासिल किए।
जिले के विभिन्न विद्यालयों से करीब 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कराटे एसोसिएशन के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच जय प्रकाश के नेतृत्व में हुई। इस दौरान अंडर-8 आयु वर्ग में नायरा ने काटा श्रेणी में रजत और फाइट श्रेणी में कांस्य पदक जीता है। वहीं, अंडर-12 आयु वर्ग में याशिका ने फाइट श्रेणी में रजत पदक प्राप्त किया है।
इसी वर्ग में शौर्य ने काटा में रजत और फाइट श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।