संवाद न्यूज एजेंसी
यमुुनानगर। जगाधरी-यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2025 से 2027 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक अध्यक्ष कपिल गुप्ता की अध्यक्षता में की गई, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए संगठन की योजनाओं, टूर्नामेंट्स और सदस्यता विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
नई कार्यकारिणी में कपिल गुप्ता को पुनः अध्यक्ष चुना गया। वरुण गर्ग को महासचिव, आशीष गर्ग को वित्त सचिव चुना गया। उपाध्यक्षों की सूची में विभोर पाहूजा (जनसंपर्क व सदस्यता), सुमित गुप्ता (वित्त), राहुल विग (तकनीकी), आदित्य चावला (टूर्नामेंट) और गौरव ओबेरॉय को संयुक्त सचिव के रूप में शामिल किया गया। संरक्षक मंडल में रमन सलूजा, राज चावला, डॉ. शिवेंद्र सिंह, सुभाष टंडन और एससी जैन को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी में रमन पाहूजा, अदर्श विज, दीपक पुनैनी, ललित टंडन, गुरविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, आशीष लूथरा, सय्यम मदान, दीपक सोंधी और करन बिंदलिश को शामिल किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि वर्ष 2025-26 के दौरान कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एआईटीए जूनियर नेशनल सीरीज, इंटरस्कूल टेनिस टूर्नामेंट, जेवाईटीए टेनिस लीग (सीजन-3) और बलराज गुप्ता मेमोरियल सीनियर टेनिस टूर्नामेंट प्रमुख हैं। टेक्निकल कमेटी का गठन राहुल विग के नेतृत्व में किया गया है, जो तेजली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पांचवें कोर्ट के पुनर्निर्माण के कार्य को भी गति देगा।