फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला ः सर्दी कम होने से टूट सकता है भीड़ का रिकॉर्ड

Mon, 11 Nov 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। आज से शुरू हो रहे कपालमोचन मेला में इस बार उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसकी वजह मेला के समय में सर्दी का कम होना है। इस बार जिले का अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। जिसमें दिन के समय तो सर्दी बिल्कुल भी नहीं है।
कई दिनों से धुंधला सा मौसम होने के बावजूद थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है। वहीं रात के समय भी ज्यादा ठंड नहीं है। पूरे मेला क्षेत्र में रात को भी गर्म कपड़ों के बिना ही आसानी से घूमा जा सकता है। जबकि हर साल सर्दी ज्यादा होने का असर श्रद्धालुओं की संख्या पर पड़ रहा था। सर्दी के कारण श्रद्धालु मेला में चार दिन ठहरने के बजाय दिन में ही स्नान व पूजा कर घर लौट जाते थे।
विज्ञापन

अधिक सर्दी के कारण ही मेला में पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की संख्या छह से सात लाख तक ही सिमट कर रह गई थी। पंजाब से आने वाले श्रद्धालु वाहनों में आते और संगत के साथ कपालमोचन, ऋणमोचन व सूरजकुंड सरोवर में स्नान करके वापस लौट जाते थे। सर्दी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर पड़ता है।
इस बार मौसम अनुकूल होने से मेला में बुजुर्गों की संख्या अच्छी खासी बढ़ सकती है। वहीं धान की कटाई भी पूरी हो चुकी है। गेहूं की बिजाई भी आखिरी चरण में है। जिस कारण किसान भी लगभग निपट चुके हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने इस बार आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के मेला में आने का अनुमान लगाया है। 11 से 15 नवंबर तक आयोजित हो रहे कपालमोचन मेले में श्रद्धालु 14 नवंबर की रात तीनों सरोवरों में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करेंगे।
पंजाब व अन्य जिलों के श्रद्धालु भीड़ से बचने के लिए मेला शुरू होने से पहले ही स्नान करने पहुंचने लगे हैं। रविवार की छुट्टी होने के चलते इस बार मेले से एक दिन पहले इस बार हर साल से अधिक भीड़ रही। श्रद्धालु एक सरोवर से दूसरे सरोवर में स्नान के लिए कतार में लग कर पहुंचे।
विज्ञापन

पंजाब के मोगा से आए स्वर्णजीत सिंह, कमलेश कौर, नीलम रानी, जसप्रीत कौर, हरजस कौर व अन्य ने बताया कि मेला पुलिस श्रद्धालुओं के साथ ज्यादती करती है। मेला से दो किलोमीटर दूर ही उनके वाहन रोक दिए जाते हैं। असहाय व बुजुर्ग महिलाओं को पैदल चलने में दिक्कत होती है। लुधियाना व संगरूर से तीन कैंटर में करीब 80 श्रद्धालु दोपहर बाद मेले में पहुंचे। भटिंडा के अलावा जगराव, जलंधर व अन्य जिलों से भी काफी श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर स्नान किया। संवाद
मेले के इंतजामों पर एक नजर

- चाक सेक्टर में बांटा गया है कपालमोचन मेला क्षेत्र।
- एचसीएस अधिकारी होंगे चारों सेक्टर के ड्यूटी मजिस्ट्रेट।
- 2500 पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में होंगे तैनात।
- 235 महिला पुलिसकर्मियों की मेला क्षेत्र में रहेगी तैनाती।
- 3000 कर्मचारी कपालमोचन व आदिबद्री में देंगे ड्यूटी।
- 100 सीसीटीवी से रहेगी मेला क्षेत्र पर नजर।
- 500 अस्थायी शौचालय श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं।
- 60 स्थायी शौचालयों का श्राईन बोर्ड ने कराया है निर्माण।
- 100 कर्मचारी मंदिरों में चढ़ने वाले दान की करेंगे गिनती।
- 95 रोडवेज बसें यमुनानगर समेत अन्य जिलों से मेला के लिए चलेंगी।
- 100 ई-रिक्शा बिलासपुर से लेकर कपालमोचन मेला तक चलेंगी।
- 240 सफाई कर्मचारी पंचायतों व नगर निगम से लागाए गए हैं।
- 12 पुलिस नाके मेला में लगाए गए हैं
- 10 पुलिस चौकी मेला क्षेत्र में बनाई गई हैं।
- दो लाख रुपये का प्रत्येक श्रद्धालुओं का होगा दुर्घटना बीमा।
- 2500 से अधिक दुकानें मेला क्षेत्र में लगेंगी।
- 12 धर्मशालाओं में ठहर सकेंगे श्रद्धालु।
- 10 एंबुलेंस मेला क्षेत्र में रहेंगी।
- 1.15 करोड़ रुपये मिला है सरकार से मेले का बजट।
महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर

प्रशासनिक खंड: 01735-274004
सूचना एवं प्रसारण केंद्र: 01735-274005
पुलिस कंट्रोल रूम: 01735-274006
श्राईन बोर्ड कार्यालय: 01735-273273
व्हाट्सएप शिकायत नंबर: 9996598509
आपातकालीन मदद के लिए: डायल 112
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें