फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बोल बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे कांवड़िये

Fri, 18 Jul 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर शिवभक्त बोल बम के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए कांवड़ मार्ग और शिवालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। जगह-जगह संचालित सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवड़िये भोले के भजनों पर जमकर थिरक रहे हैं।
यह दृश्य है जो सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान देखा जाता है। कांवड़िए, भगवान शिव के भक्त, गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा करते हैं। यह यात्रा, विशेष रूप से सावन के महीने में, एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। कांवड़िए, जो बोलबम का जाप करते हुए, अपने कंधों पर कांवड़ लेकर, भक्ति और उत्साह के साथ, अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं।
विज्ञापन

इस यात्रा के दौरान, बोलबम का जयकारा, न केवल कांवड़ियों के बीच एकता और उत्साह की भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण भी बनाता है। वीरवार को भी चंडीगढ़-सहारनपुर हाईवे पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था देखने को मिला। कांवड़िये कंधों पर सुंदर-सुंदर मनमोहक कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे। 23 जुलाई को भगवान महादेव का जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का बड़ी संख्या में जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कांवड़िए के यात्रा मार्ग में रास्ते में रुककर लोग कांवड़ियों की फोटो मोबाइल में उतार रहे हैं। बता दें कि यहां से पंजाब, हिमाचलप्रदेश, चंडीगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के कांवडिए निकलते हैं। इन दिनों शहर के सभी मार्ग कांवड़ियों के भगवा रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं।सहारनपुर कुरुक्षेत्र नेशनल हाईवे, पुराना सहारनपुर रोड, जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे, व्यासपूर रोड, सहारनपुर अंबाला नेशनल हाईवे सहित शहर की तमाम सड़कों पर शिव भक्तों की टोलियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें