फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विचार व अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में कनकप्रिया को मिला पहला स्थान

Fri, 02 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियो​गिता की विजेता प्र​तिभागी को सम्मानित करते आयोजक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में हुई विचार एवं अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में कनकप्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। वाणी जोशी दूसरे और दिया तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, करुणा, रक्तदान और आत्महत्या रोकथाम जैसे विषयों पर िचार और रचनाएं प्रस्तुत कीं।
यह प्रतियोगिता अंग्रेजी साहित्यिक सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य व आत्महत्या रोकथाम कार्यबल की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को जीवन बचाना, शरीर और मन की देखभाल, जीवन का उपहार और समझ का उपहार, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन-सशक्त समुदाय, जीवन बचाने वाली करुणा और आशा दें, जीवन बचाएं-मन का साथ दें जैसे विषय दिए गए थे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान की जरूरत और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझने पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि भावनात्मक संकट से गुजर रहे व्यक्ति को अकेला छोड़ने के बजाय उसकी बात सुनना और समय पर सहयोग देना जरूरी है। प्रस्तुतियों में करुणा और सकारात्मक संवाद को मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता डॉ. सुमिता कंवर के नेतृत्व में करवाई गई। आयोजन में डॉ. रूपेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉ. राहुल सिंह और डॉ. पूजा रानी ने सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें