मेधावी छात्रा को सम्मानित करतीं कार्यवाहक प्रिंसिपल। संस्थान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा कामना ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। बीए मास कम्युनिकेशन के छठे सेमेस्टर में कामना ने 3300 में से 2538 अंक प्राप्त कर 77 प्रतिशत अंक हासिल किए। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कौर ने कामना को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरिट में चौथा स्थान छात्रा की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कामना को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा संवाद