फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिया नाग मर्दन लीला अहंकार का दमन : प्रिया किशोरी

Fri, 27 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री श्याम गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा सुनातीं साध्वी प्रिया किशोरी। आयोजक - फोटो : मृतक राजेश दी​क्षित।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। श्री श्याम गोशाला में जारी श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन वीरवार को मथुरा की साध्वी प्रिया किशोरी ने कालिया नाग मर्दन प्रसंग का भावार्थ सुनाया। उन्होंने कहा कि यमुना में कालिया के फनों पर भगवान श्रीकृष्ण का नृत्य बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि कालिया नाग अहंकार, लोभ और द्वेष का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि श्रीकृष्ण का उस पर नृत्य यह संदेश देता है कि ईश्वर की शरण में आने से मनुष्य का घमंड स्वतः समाप्त हो जाता है। कालिया द्वारा यमुना को विषैला बनाना मन रूपी यमुना में नकारात्मक विचारों के प्रवेश का प्रतीक है। जब भगवान उन दुष्ट प्रवृत्तियों का दमन करते हैं, तब मन पवित्र हो जाता है। कृष्ण ने कालिया का वध नहीं किया, बल्कि उसे सुधार कर रमणक द्वीप भेजा, जो दंड के साथ क्षमा और सुधार के अवसर का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी प्रिया ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को पूजनीय माना गया है। गौसेवा से सुख, धन, विद्या और मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा यह करुणा और मानसिक शांति को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि गाय का दूध, घी और अन्य उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सिग्नेचर पैनल के मुकेश गोयल ने आरती कर किया। इस अवसर पर महंत शोभादास, अधिवक्ता अजय, रामकिशन, रघुबीर राठी, अमित सेतिया व रामकुमार निजामपुर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें