कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते नेपाल राणा। प्रवक्ता
रादौर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्म स्थान से शुरू हुई पावन कलश वंदन यात्रा सोमवार को रादौर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के गांवों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन मानवता, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनकी वाणी समाज में भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन रूपिंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल कृष्ण सहित दर्शन लाल, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, रामफल उर्फ भोला, विक्की, बलिंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद