फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल में जलभराव की समस्या रखी

Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एचईआरसी सदस्य मुकेश गर्ग से मिलते स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
प्रतापनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर के प्रतिनिधिमंडल प्रधानाचार्य तेजपाल वालिया के नेतृत्व में हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के सदस्य मुकेश गर्ग से उनके निवास स्थान पर मिला। प्रतिनिधिमंडल में गणित प्राध्यापक दीपक कुमार और गणित अध्यापिका ममता वालिया शामिल रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दौरान परिसर में पानी जमा होने से विद्यार्थियों और स्टाफ को परेशानी होती है। मुकेश गर्ग ने विद्यालय की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें