फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नपा दफ्तर नहीं, पार्कों में काम करेंगे माली

Fri, 10 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नगरपालिका के माली अब पार्कों में काम करेंगे। यह निर्णय इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से लिया गया।
नगर पालिका में दो मालियों की नियुक्ति होने के बावजूद उनसे माली के बजाय कार्यालय में चपरासी के तौर पर काम करवाया जा रहा था। वो भी तब जब, नपा कार्यालय में दो चपरासी पहले से ही कार्यरत है। माली से भी चपरासी का काम करवाए जाने से पार्क की हालत खस्ता हो गई थी। रखरखाव के अभाव में पार्क में झाड़ नजर आने से उजाड़ जैसी हालत में नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस बारे में 28 दिसंबर को समाचार प्रकाशित किया तो नगरपालिका प्रशासन को अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद ही नगरपालिका कार्यालय में चपरासी का काम कर रहे दोनों मालियों को पार्क की हालत सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें