यमुनानगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से अखंड ज्योति कलश यात्रा का कैंप स्थित सनातन मंदिर में स्वागत कर कलश पूजन किया गया। इस दौरान हरविंद्र सिंह, किशनलाल व अनिल कुमार ने कहा कि हरियाणा की भूमि पवित्र है। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस प्रदेश की ऊर्जा का प्रभाव पूरे भारत वर्ष में फैलता रहा है। आज यहां के लोगों को ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से पुन: जागृत करना है। इस मौके पर नंदलाल, विनोद कुमार शर्मा, प्रवीण गुप्ता, रमेश कुमार, मंजू गुप्ता, प्रवीण बतरा, रीना देवी, नरेश गोगिया, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद