ससौली रोड स्थित ज्वाला माता मंदिर में दुर्गा स्तुति पाठ करते श्रद्धालु। आयोजक
यमुनानगर। आईटीआई ससौली रोड स्थित ज्वाला माता मंदिर में नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सुबह दुर्गा स्तुति पाठ, शाम को मां शाकुंभरी चालीसा पाठ और रात को दुर्गा अमृतवाणी पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर मां भगवती का गुणगान किया और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर के सेवक रसिक ने कहा कि नवरात्र में मां भगवती की आराधना का विशेष महत्व है। धार्मिक पाठ और पूजा-अर्चना से मन को शांति मिलती है। संवाद