फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी वर्कशॉप में धुनुची नृत्य ने मोहा मन

Mon, 19 Oct 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप में आयोजित दुर्गा पंडाल में पूजन करतीं महिलाएं। आयोजक
विज्ञापन
यमुनानगर। दुर्गा पूजा समिति जगाधरी वर्कशॉप की ओर से सामुदायिक भवन में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है। महिलाओं ने ढोल की थाप पर पारंपरिक धुनुची नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना की।
विज्ञापन

पंडाल में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि बंगाल के मूर्तिकारों ने मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का निर्माण किया है। पंडाल में पूजा-अर्चना के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। चंदन कुमार ने बताया कि दशहरे पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। समिति के सदस्य जतिंदर कुमार, संजय, राजेश, हरिओम और शेखर ने शहरवासियों से महोत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें