फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क के किनारे खड़े कंडम वाहन होंगे जब्त

Sun, 06 Apr 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शहर को चकाचक किया जा रहा है। वहीं कुछ शहरवासियों के घर व दुकानों के बाहर खड़े कंडम वाहन, सड़क किनारे पड़ी रेत, बजरी, सरिया व अन्य कंकरीट सामान, सीएंडडी वेस्ट और अन्य खराब सामान शहर की सुंदरता को कम कर रहा है। नगर निगम ने शहरवासियों को इस हटाने के लिए रविवार शाम तक का समय दिया है।
यदि निर्धारित अवधि में इन कंडम वाहनों को नहीं उठाया गया तो सोमवार से नगर निगम इन वाहनों व सामान को उठाकर जब्त करेगा। निर्धारित जुर्माना राशि अदा करने के बाद ही इन वाहनों को छुड़ाया जा सकेगा। यह निर्णय शनिवार को स्पेशल ड्यूटी पर आए उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव के नेतृत्व में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने सभी सफाई निरीक्षकों व दारोगाओं को कड़े निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए। सोमवार से सड़क किनारे जहां कहीं भी कंडम वाहन व अन्य सामान मिले, उसे जब्त करें। उप निगम आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सड़कों किनारे खड़े कंडम वाहनों को तुरंत हटाएं। शहर की सड़कों के किनारे दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के काम में तेजी लाए जाएं।
प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों पर कार्रवाई करें। सड़क पर कहीं भी गंदगी नजर आए, उसे तुरंत साफ कराएं। कुछ स्थान ऐसे है, जहां गंदगी जमा है, उसे साफ कर शहर को सुंदर व साफ बनाए। शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला पहुंचाएं। सड़क किनारे खड़े स्ट्रीट वेंडर्स को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करें। प्रधानमंत्री के यमुनानगर आगमन से पूर्व शहर को बेसहारा पशु मुक्त, कचरा मुक्त बनाए।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को सुंदर, साफ बनाने के लिए आगे आएं। जहां कहीं भी सड़क पर कंडम वाहन, सामान व गंदगी के ढेर नजर आए, उनकी सूचना संबंधित सफाई निरीक्षक को दें। शहरवासी खुले में कचरा न फेंके। कचरा केवल निगम के वाहनों में ही डाले। मौके पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, सीएसआई अविनाश सिंगला, सफाई निरीक्षक सुशील कृष्ण कुमार, बिट्टू, सतबीर मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें