यमुनानगर। तिलक राज चढ़ा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में इंटर कॉलेज केस विश्लेषण एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थानों की 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें रादौर की जेएमआईटी की टीम प्रथम रही।
प्रतियोगिता में रादौर सेठ जय प्रकाश मुकंद लाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, अंबाला के महर्षि मारण्डेश्वर विश्वविद्यालय, गैलेक्सी ग्लोबल, डीएव गर्ल्स कॉलेज, जीएनजी कॉलेज विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से प्रो. अनिल अंगिरस मुख्यातिथि व श्ररिश मोदगिल रहे। सभी टीमों ने केस अध्ययन से संबंधित विचार व केस अध्ययन की कठिनाइयों पर सुझाव प्रस्तुत किए।
टीमों के केस अध्ययन विश्लेषण व उनके सुझावों के आधार पर परिणाम निकाले गए। इस दौरान रादौर जेएमआईटी कॉलेज की टीम प्रथम रही। जबकि महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने दूसरा स्थान पाया। वहीं तिलक राज चढ़ा प्रबंधन एवं तकनिकी संस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान प्रथम विजेता टीम को 5100 रुपये, द्वितीय विजेता टीम को 3100 रुपये व तृतीय विजेता टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता के अंत में संस्थान निदेशक डॉ. विकास दरयाल ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में मनोबल बढ़ाती हैं। सभी विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। मुख्यातिथि प्रो. अनिल अंगिरस ने विजोताओं को बधाई दी और अन्यों को बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।