फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूने घर से 10 .5 लाख के आभूषण चोरी

Fri, 27 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने गांव फिरोजपुर राइयां में सूने घर से करीब 10.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रोशन लाल ने साढौरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च को सुबह करीब 11 बजे वह परिवार सहित घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। लौटने पर ताला टूटा मिला। घर से सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले, जिनकी कीमत करीब साढ़े 10 लाख रुपये है। दूसरी घटना में शहर के इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सरोज देवी ने बताया कि 23 मार्च की रात चोर उनके घर में घुस आए और तीन बैग चोरी कर ले गए। एक बैग में दस्तावेज और दूसरे में 15 हजार रुपये और तीसरे में कपड़े थे। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें