फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सब्जी विक्रेता से छीनी नकदी और मोबाइल

Fri, 27 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के फर्कपुर थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को निशाना बनाते हुए उससे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को धक्का देकर मौके से भगा निकले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर-18 निवासी बेच्चु गुप्ता ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। रोजाना की तरह वह वीरवार की सुबह करीब तीन बजे सब्जी खरीदने के साइकिल पर मंडी जा रहा था। वह दुर्गा मंदिर और भगवती मंदिर के बीच पहुंचा था। इस दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उनके हाथों में चाकू थे। बदमाशों ने उससे पैसे की मांग की। मना करने पर एक बदमाश ने उसके पेट पर चाकू रख दिया और उसे डराकर उसके पास से करीब 11 हजार 800 रुपये की नकदी और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों बदमाश उसे धक्का देकर मौके से भाग निकले। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें