फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़कर चुराए गहने

Sat, 27 Sep 2025 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव रायपुर में घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। सदर थाना यमुनानगर पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में गांव रायपुर निवासी कुलविंद्र ने बताया कि वह 22 सितंबर को घर के ताले लगाकर परिवार के साथ बाहर गए थे। देर शाम लौटे तो घर के ताले टूटे थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से गले का हार, माथे का टिक्का, कान के झुमके, सोने की आठ हाथों की चूड़ियां, तीन बालियां, तीन अंगूठियां, तीन नाक की पिन, कोका, चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, हाथ का कड़ा व अन्य आभूषण चोरी थे। संवाद
विज्ञापन



सामान चुराने के आरोप में दो पर केस

यमुनानगर। गांव नाहरपुर निवासी जय सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर तीन बजे से चार बजे के बीच उनकी ट्रॉली का टायर, लोहे के गाटर, 15 टीन व लोहे का अन्य सामान चोरी हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामान गांव के ही गुफरान व सागर ने चोरी किया है। जय सिंह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें