फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान में बुजुर्ग महिला को पीटकर लूटे गहने

Tue, 17 Nov 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जानकारी देती द्वारिका देवी। परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। गांव मिर्जापुर में सोमवार दोपहर परचून की दुकान पर सामान खरीदने के बहाने बाइक सवार दो लुटेरों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीटकर उसके कान व नाक में पहने सोने के गहने लूट लिए। लुटेरे दुकान में रखे डिब्बे से नकदी भी निकालकर साढौरा की तरफ भाग गए।
मिर्जापुर गांव निवासी द्वारिका देवी गांव की सड़क पर छोटी सी परचून की दुकान चलाती हैं। सोमवार को भी वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठी थीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पहुंचे। उस समय दुकान पर महिला अकेली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके बाल खींचे और कान व नाक में पहने गहने लूट लिए। इसके बाद दुकान में रखे डिब्बे से नकदी निकाली और बाइक पर सवार होकर साढौरा की ओर भाग गए।
एसएचओ लखविंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से बताए गए हुलिए के आधार पर लुटेरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

एक घंटे पहले गांव की गलियों में घूमते दिखे थे लुटेरे
आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीण विजय, रामकुमार और जरनैल ने बताया कि दोनों लुटेरे वारदात से करीब एक घंटे पहले गांव की गलियों और सड़क पर घूमते हुए दिखाई दिए थे। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें