फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो घरों से जेवर, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने वीरवार रात मोहल्ला मघान व शिवालय मंदिर के समीप दो सूने घरों से जेवर व नकदी की चोरी की है। पार्षद अंकुश चौहान ने बताया कि मोहल्ला मघान के संजय चौहान का परिवार काफी समय से फरीदाबाद में रहता है। अज्ञात चोरों ने उसके दो सूने घरों के दरवाजों के ताले तोड़कर वहां सारा सामान खंगाला। वहां रखी एक अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने उसमें रखे सोने के जेवरात व लगभग 25 हजार की नकदी चोरी कर ली। वहीं शिवालय मंदिर के पास रहने वाले मंगत राम की सास की मौत होने के कारण उसका परिवार वहां गया हुआ था। चोरों ने छत पर चढ़कर उसके कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी से जेवरात व नकदी की चोरी कर ली। रंग रोगन का काम करने वाले मंगतराम की बेटी की 23 फरवरी को शादी हुई थी। कन्यादान के तौर पर मिली नकदी फिलहाल शगुन के लिफाफों में ही थी। चोरों ने वह लिफाफे भी चोरी कर लिए। मंगतराम का परिवार चोरी हुए जेवरात व नकदी का आंकलन कर रहा है। मंगतराम के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक अज्ञात व्यक्ति देर रात को उसके घर के आसपास मंडराता नजर आ रहा है। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें