फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंद घर का ताला तोड़कर चुराए गहने और नकदी

Tue, 06 Oct 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव बलाचौर निवासी युवक ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलाचौर निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई जसबीर सिंह और रेशम कौर के घर में चोरी हुई। शिकायत के अनुसार एक अक्तूबर को सुबह करीब सात बजे घर से सोने की दो जोड़ी बालियां, सोने की एक गले की चेन, सोने की चार अंगूठियां, चांदी की एक जोड़ी बालियां और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता परमजीत सिंह ने चोरी का आरोप गांव के ही अजय पर लगाया है। शिकायत मिलने के बाद छछरौली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें