फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से नकदी और जेवर चोरी, पड़ोसियों पर शक

Tue, 06 Oct 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के पानी की टंकी मोहल्ले में बंद मकान से चोर 3.50 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। परिवार शुक्रवार रात मकान बंद कर सहारनपुर गया था। घर के मालिक ने दो पड़ोसियों पर चोरी में शामिल होने का शक जताया है।
पानी की टंकी मोहल्ला निवासी शाहरुख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे परिवार के साथ घर बंद कर सहारनपुर अपनी ससुराल चला गया था। रविवार दोपहर जब वह वापस घर पहुंचा तो मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी मिली। चोर घर से करीब 3.50 लाख रुपये के अलावा करीब डेढ़ तोला सोना और एक किलो 700 ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में शाहरुख ने वारदात में दो पड़ोसियों पर शक भी जताया है। बूडिया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि चोरी में पड़ोसियों का हाथ होने की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें