यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात, मूर्ति और नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव भभोल निवासी सलमान के रूप में हुई। चोरी की यह वारदात गांव भभोल में हुई थी। इसको लेकर दीपक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह नौ दिसंबर को अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। इसके बाद वह 13 दिसंबर को जब लौटा तो पता चला कि घर से सोने के जेवरात, एक मूर्ति और नकद रुपये चोरी हो चुके हैं। संवाद