संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की राजीव गार्डन बैंक कॉलोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 2.5 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में रणजीत सिंह ने बताया कि वह छह जून को रात 10 बजे परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान घर का ताला लगा था। सुबह लौटे तो घर का लगा ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी हार, दो जोड़ी बालियां, दो अंगूठी, एक टीका, सोने की चूड़ियां व अन्य आभूषण गायब मिले। चोरी हुए आभूषणों की कीमत 2.5 लाख रुपये है।