फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई के चौथे चरण के दाखिले के लिए पोर्टल खुला

Thu, 31 Jul 2025 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया का चौथा ऑनलाइन चरण बुधवार से शुरू हो गया है। चौथे चरण के लिए सुबह पोर्टल खुला और 570 रिक्त सीटों की सूची दर्शाई गई। वहीं चौथे चरण में शामिल होने के लिए कई विद्यार्थियों ने अपने आवेदन में संशोधन किया। प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आईटीआई में सुबह विद्यार्थियों की काफी संख्या रही। इस दौरान दाखिला समिति के सदस्यों से विद्यार्थियों ने खाली सीटों व अपनी पसंद की ट्रेड संबंधी जानकारी ली। पहले दिन करीब 30 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने आवेदन में संशोधन करवाया। सोमवार को तीसरे चरण की प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल 23 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। तीसरे चरण के बाद नोडल आईटीआई कुल 1348 में से 782 सीटों पर दाखिले हो गए थे और 566 सीटें रिक्त रह गई थीं पर बुधवार को पोर्टल पर 570 रिक्त सीटें दिखाई गई। चार विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द करवा लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि आईटीआई दाखिला प्रक्रिया का यह अंतिम ऑनलाइन चरण है। यह चरण नौ अगस्त तक चलेगा। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विकास के शेड्यूल के अनुसार चौथे चरण में विद्यार्थी 31 जुलाई तक अपने आवेदन व पसंद में संशोधन कर सकेंगे। इस चरण की वरीयता सूची चार अगस्त को जारी की जाएगी।चार से आठ अगस्त तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की भौतिक जांच होगी। वहीं, इस चरण में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के पास फीस भरने का अंतिम समय नौ अगस्त तक होगा। इसके बाद आईटीआई की प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। चौथे चरण के बाद रिक्त सीटें भरने के लिए ओपन काउंसलिंग की जाएगी। विभाग ने अभी ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं किया है। इस चरण के अंत में पांचवें चरण की ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

अभी खाली 42 प्रतिशत सीटें
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तीन चरण के बाद नोडल आईटीआई की 60 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पाई हैं। तीन चरणों में 58 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। पहली वरीयता सूची में 753 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। जिसमें से मात्र 350 ने ही दाखिला लिया था और 403 सीटें खाली रह गई थीं। दूसरी वरीयता सूची में 335 को सीट अलॉट की गई थीं। जिसमें से 187 ने दाखिला लिया था और 148 खाली रह गई थीं। तीसरी सूची में 382 में से 238 पर दाखिले हुए हैं और 144 सीटें रिक्त रह गईं। पहली सूची में 46, दूसरी में 55, तीसरे में सूची में अलॉट कुल में से 62 प्रतिशत पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें